सांडिया के पास वैश्यागृह का संचालक छटा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे। पुछताछ कर जानकारी जुटा रही पुलिस।
मूलताई। नगर से 4 किमी दूर मासोद आठनेर रोड पर स्थित एक खंडहर मकान में पुलिस ने दबिश दे कर विगत दिनों 3 युवतियां और 2 युवक को पकड़ा था। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए गुरुवार को कोर्ट में पेश करके जेल पहुचा दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट से उनकी जमानत निरस्त हो चुकी है।
कल शाम को वैश्यागृह संचालन करने वाले छठवें आरोपी उस घर के मालिक को भी पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने उमेश बारंगे को उसके घर से ही पकड़ा है, अब उसे थाने लाकर उससे गहन पुछताझ की जा रही है। उसका मोबाइल भी जप्त किया गया है जिसकी काल डिटेल निकलवा कर जिस्मफरोशी के इस गोरखधंधे में संलिप्त और भी लोगो की तलाश की जाएगी।
विश्वत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चर्चाओं का दौर गर्म है कि इस पूरे कांड में कुछ बड़े नामचीन लोगो का भी भांडा फोड़ हो सकता है।

