मुलताई। पूर्व मंत्री एवं मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि मैने अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पाया कि कई गरीब लोग विवाह की अनुमति न मिल पाने के कारण परेशान हो रहे हैं उन्होंने विवाह की सारी तैयारी पूर्ण कर ली है अगर समय पर शादी न हुई तो सारा सामान बेकार हो जायेगा जिसे वह दुबारा नही ले पायेंगे साथ ही संबंध विच्छेद होने की भी संभावना बनी रहती है। अत: स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि वह कोरोना गाइड लाइन के नियमों का पालन कराते हुये अत्यंत सीमित संख्या में सादगीपूर्वक विवाह करने की अनुमति प्रदान करें। कुछ लोगों ने तो स्वत: ही वैवाहिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया है किन्तु कई गरीब लोग जो अत्यंत सादगीपूर्वक कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विवाह करना चाहते हैं तो उन्हें अनुमति प्रदान करें।
कोरोना से मृत हुये लोगों के अंतिम संस्कार को लेकर विधायक सुखदेव पांसे द्वारा तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। श्री पांसे ने कहा कि एक ओर तो बीमारी एवं पैसे को लेकर लोग वैसे ही परेशान है एवं यदि इस दौरान कोरोना को लेकर किसी की मृत्यु हो जाती है तो प्रशासन द्वारा इसकी समुचित व्यवस्था नही की जाती है। घंटों लाशे अस्पताल, कोविड सेंटर एवं शमशान में पड़ी रहती है। कोविड गाइड लाइन के कारण उनकों कोई उठाने वाला नही होता है। शव वाहन, लकड़ी तथा शवदाह से संबंधित अन्य सामग्री एवं प्रशासनिक कर्मचारी की कोई व्यवस्था नही है जिससे आम जनमानस में अत्यंत आक्रोश है अत: प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत समुचित व्यवस्था करें।
श्री पांसे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा संचालित मुलताई एवं प्रभात पटटन के कोविड सेंटरों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति नही की जा रही है जो अत्यंत आवश्यक है। अत: ऑक्सीजन की पूर्ति प्रत्येक भर्ती मरीज के लिए पर्याप्त मात्रा में की जाये जिससे मानव जीवन को बचाया जा सके। प्रशासन यदि उपरोक्त तीनों अनिवार्य आवश्यकताओं की तरफ ध्यान नही देता है तो मजबूरी वश आंदोलन जैसा रास्ता अपनाना पड़ सकता है। अत: प्रशासन जनाक्रोश कम करने के लिए तुरंत उपरोक्त तीन मांगों पर ध्यान दे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

