Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

लॉक डाउन का असर - मुलताई नगर में आ पहुचा चीतल (हिरण)। गुरुद्वारे में बड़ी मसक्कत से पकड़ाया। देखिए वीडियो कैसे पकड़ाया।




मुलताई। वर्तमान समय मे कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के दौरान एक तरफ जहां आम जनता अपने अपने घरों में कैद है, वहीं जंगली जानवर अब इस दौरान रहवासी क्षेत्र की तरफ नगरों में भी दिखाई दे रहे है। शनिवार सुबह मुलताई नगर में एक चीतल घुस आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मासोद रोड़ से होते हुए पुलिस थाने के पीछे वाली गली से होते हुए गुरुद्वारे में पहुच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चीतल घायल था जो शायद शांत इलाका देख कर नगर में पहुच गया। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद गुरुद्वारे में ही पकड़ लिया गया। मौके पर मौजूद लोगो ने डायल 100 के पायलट पंकज डाहरे आरक्षक गजराज सिंह की सहायता से पशु चिकित्सालय पहुचाया गया जहां से उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।फारेस्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे जंगल मे छोड़ दिया गया। 
          फारेस्ट रेंजर अमित साहु जी द्वारा बताया गया कि यह नर चीतल जिसकी उम्र करीब ढाई साल है जो कि सभवतः लॉक डाउन के चलते शान्त जगह देख कर भटकते हुए नगर में आ गया होगा।







हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad