बैतूल के पूर्व सांसद व विधायक हेमंत खंडेलवाल कि आई कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आगे के उपचार के लिए भोपाल रवाना
बैतूल पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल की आज कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है श्री हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए सभी से आग्रह किया है कि जो कोई भी 3 दिनों उनसे संपर्क में आया है वह अपनी कोरोना की जाच अवश्य करवा लें साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वह जल्दी स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव के सिलसिले में श्री हेमंत खंडेलवाल कोलकाता गए हुए थे और 3 दिन पहले ही कोलकाता से लौटे थे जब उन्हे उनका स्वास्थ्य कुछ खराब सा लगा तो उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद श्री हेमंत खंडेलवाल आगे के उपचार के लिए भोपाल रवाना हो गए


