Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

घर जैसे माहौल में हुआ उपचार, कोविड केयर सेंटर आठनेर से कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौट रहे मरीज ।



आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट 

आठनेर। ‌मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ. ए.के. 
तिवारी ने बताया कि कोविड केयर सेंटर आठनेर में उपचार पाकर कोरोना से स्वस्थ होकर मरीज घर लौट रहे हैं।

आठनेर के कोविड केयर सेंटर से स्वस्थ होकर रवाना होते हुये व्यक्तियों ने बताया कि यहां के चिकित्सकों, नर्सेस एवं स्टाफ द्वारा घर के सदस्यों की तरह देखरेख की गई, जिसका परिणाम यह हुआ कि कम समय में ही पूर्णतः स्वस्थ होकर हम अपने घरों को रवाना हो रहे हैं।

श्री तुलसीराम दवंडे पिता श्री रघुनाथ दवंडे उम्र 60 वर्ष निवासी माण्डवी जिला बैतूल, श्रीमती प्रभावती श्री बाबूराव सिरपुरे उम्र 65 वर्ष निवासी आठनेर ने बताया कि दिनांक 15 एवं 17 अप्रैल 2021 को हमारी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हमें कोविड केयर सेंटर आठनेर में दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल 2021 को रखा गया।

यहां समय-समय पर हमें दवाईयां उपलब्ध कराईं गयीं, यहां साफ सफाई, चाय, नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था बेहतर मिली। सभी के द्वारा घर के सदस्यों की तरह अपनेपन के साथ देखरेख की गई। जिससे हम जल्दी स्वस्थ होकर अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।

रवाना हो रहे स्वस्थ व्यक्तियों को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि माहौर कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. सुमित पटैया, डॉ. दिव्यांशु पोटफोडे, डॉ.विनोद साहू, डॉ. संदीप लोनारे, डॉ. सुशील सोनी एवं स्टाफ के अन्य सदस्यों द्वारा शुभकामनाऐं प्रेषित की गईं।

रवाना हो रहे स्वस्थ व्यक्तियों ने शासन की इस निःशुल्क सुविधा हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार माना है।

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad