Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खेडली बाजार निवासी पटेल अतुल पारखे को मातृ शोक



 

बोरदेही-- ग्राम खेड़ली बाजार के प्रतिष्ठित पारखे परिवार से ग्राम पटेल अतुल पारखे की माताजी,सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय विनायकराव पारखे की पत्नी विनिता पारखे का बैतूल में निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।वे कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थी जिसका बैतूल में इलाज चल रहा था।उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है तथा हर किसी का एक ही प्रश्न है की बड़ी पटलन का देहांत अचानक कैसे हो गया।स्पष्टवादी, उदार,और दया की साक्षात मूर्ति माता जी को ग्राम में बड़ी पटलन के नाम से जाना जाता था।वे हमेशा दीन दुखियों,बेसहारा लोगों की मदद,सहायता करने हेतु तत्पर रहती थी।सभी के लिए उनका प्रेम स्नेह आशीष एक समान रहता था।उनका अचानक हम सभी के बीच से परलोक गमन कर जाना बहुत ही पीड़ादायक है।उनकेे आकस्मिक निधन की खबर सुनकर प्रत्येक क्षेत्र वासी स्तब्ध है तथा ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार बैतूल में ही नियमानुसार किया गया।इस दुख की घड़ी में सभी इष्ट मित्र शुभचिंतकों की संवेदनाएं पारखे परिवार के साथ हैं।समस्त क्षेत्रवासी, शुभचिंतक   परमपिता परमेश्वर से ब्रह्मलीन आत्मा को सद्गति प्रदान हो तथा पारखे परिवार को दुख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करते हैं

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad