मुलताई बस स्टैंड पर बिना मास्क घूम रहे लोगो को दो घण्टे बिठाया। चालानी कार्यवाही की गयी।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले मे कोरोना संक्रमण में चलायें जा रहे बिना मास्क अभियान के तहत श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन मे दिनांक 05/04/21 को बस स्टैंड मुलताई पर बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगो को दो घन्टे बिठाकर रखा गया एवं बिना मास्क लगाये घूम रहे लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई एवं वर्तमान समय में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से बचने एवं बिना मॉस्क लगाये ना घूमने की समझाइश दी जाकर छोड़ा गया।

