Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज । कांग्रेस विधायक के बेंटे पर रेप का आरोप। महिला नेत्री ने थाने पहुच बताई अपनी आप बीती।


महिला नेत्री ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर लगाया रेप का गंभीर आरोप, थाने पहुंचकर बताई आपबीती राजनीतिक गलियारे में घमासान

उज्जैन  (ई न्यूज़)  मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक कांग्रेस विधायक के बेटे के खिलाफ इंदौर में युवा कांग्रेस की महिला नेता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। आरोपी, कांग्रेस के इसी मोर्चे की उज्जैन जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इंदौर के महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने बताया कि बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण (30) के खिलाफ 28 वर्षीय महिला की शिकायत पर शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया। अधिकारी के मुताबिक, युवा कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता का आरोप है कि करण ने फरवरी में शादी का झांसा देने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि विधायक के बेटे के खिलाफ महिला नेता के आरोपों की जांच की जा रही है और अभियुक्त की तलाश जारी है। दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल ने अपने बेटे के खिलाफ युवा कांग्रेस की महिला नेता के आरोपों को झूठा बताया है।

 

मोरवाल ने बातचीत में दावा किया, 'मेरे बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता उससे धन ऐंठने का प्रयास काफी पहले से कर रही थी।' उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे को पहले ही आशंका थी कि महिला नेता उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करा सकती है। लिहाजा मेरे बेटे ने इस बारे में इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय को एक अप्रैल (बृहस्पतिवार) को बाकायदा लिखित शिकायत भी की थी।'

 पूरे मामले पर पुलिस का कहना

इस बारे में पूछे जाने पर डीआईजी मनीष कपूरिया ने कहा, 'महिला नेता को लेकर विधायक के बेटे की शिकायत की भी जांच की जा रही है। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।' इस बीच, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि उन्होंने कथित दुष्कर्म काण्ड की संगठन स्तर पर आंतरिक जांच के लिए इस मोर्चे के नेताओं की तीन सदस्यीय समिति बना दी है और इससे हफ्ते भर के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया, 'इस समिति में दो महिला नेताओं और एक पुरुष नेता को शामिल किया गया है ताकि सभी संवेदनशील पहलुओं पर मामले की जांच हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad