Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज। मुलताई कोविड सेंटर से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज। कल पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद आज ही आया था कोविड सेंटर।






मुलताई। नगर में स्थित पंचायत ट्रेनिंग सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो के इलाज के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है। शनिवार शाम को अचानक कोविड सेंटर में  भर्ती एक मरीज बिना किसी को बताए गैलरी में से निकल कर भाग जाने की सूचना मिल रही है।  प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कोविड सेंटर के पास स्थित कारखाने के सामने ही उस मरीज ने अपना समान छोड़ दिया। उनके अनुसार वह व्यक्ति चलने में असमर्थ था और उसका शरीर कांप रहा था। 
जब इस सम्बंध में मुलताई बीएमओ डॉ पल्लव को फोन कर पुछा गया तो उन्होंने भी बताया कि एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जो कोविड सेंटर में भर्ती था उसके भागने को सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव गांधी वार्ड मुलताई का 40 वर्षीय पुरुष जिसकी 09 अप्रेल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे आज 10 अप्रेल शनिवार को ही कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad