मरामझिरी में मां बेटे की हत्या से मची सनसनी पुलिस अधीक्षक सहित फॉरेंसिक दल पहुंचा घटना स्थल।
दोहरे हत्याकांड पुलिस अधीक्षक फॉरेंसिक अधिकारी दल द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का कार्य किया गया.
बैतूल के पास मरामझिरी गाव में मां बेटे के शव मिलने से क्षैत्र मे सनसनी मच गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतूल से लगभग 8 किलोमीटर दूर मरामझिरी गाव की घटना बताई जा रही है जहां मां और बेटे की हत्या का मामला सामने आया । पुलिस ने मौके से मां बेटे की लाश बरामद कर ली है साथ ही शवों के पास से एक बाइक भी बरामद की है। हत्या किसी धारदार हथियार से किया जाना प्रतीत हो रहा हे आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मरामझिरी मार्ग पर एक मां बेटे की लाश पड़ी हुई है। जिसके पास एक बाइक भी पड़ी है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब इसकी जाच पड़ताल की तो ज्ञात हूआ की जो पड़े हे उसमे सुखिया पति झब्बू और उसके 23 वर्षीय पुत्र निलेश की लाश हे लाश के पास ही एक बाइक भी मिली है। जिससे माना जा रहा है कि दोनों मां-बेटे बाइक पर सवार होकर कहीं से लौट रहे थे
एसडीएम नितेश पटेल -
थाना प्राभारी संध्या रानी सक्सेना -
दोनों मां बेटी के शरीर पर धारदार हथियार की गंभीर चोटों के निशान है। फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की जानकारी नहीं मिल सकी है। जिसकी पड़ताल की जा रही है ।शवों को मौके से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


