Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महाराष्ट्र में सम्पूर्ण लॉक डाउन की तैयारी:सर्वदलीय बैठक में CM उद्धव ठाकरे ने कहा- राज्य में लॉकडाउन लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं।



कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में दो दिन का हार्ड लॉकडाउन चल रहा है। राज्य सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 58,993 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह पूरी दुनिया में मिले मरीजों के 7.5% हैं। संक्रमण के आंकड़े बताने वाली वेबसाइट worldometers के मुताबिक, शुक्रवार को पूरी दुनिया में 7 लाख 85 हजार 896 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र से ज्यादा केस अब सिर्फ ब्राजील और अमेरिका में ही मिल रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
महाराष्ट्र में कड़े प्रतिबंधों के बावजूद कोरोना मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सरकार अब 3 हफ्ते का टोटल लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है। इस पर एकराय बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर, चंद्रकांत दादा पाटिल, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण, बालासाहेब थोराट, गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, स्वास्थ्य मंत्री नाना पटोले राजेश टोपे भी उपस्थित थे।

लॉकडाउन के दौरान अन्य कोई विकल्प नहीं: उद्धव
ऑनलाइन बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह लॉकडाउन का समय है। कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि लॉकडाउन एकमात्र तरीका नहीं है, लेकिन दुनिया ने इसे स्वीकार कर लिया है। हमने लोगों को रोकने का प्रयास किया, ऑफिस के समय में भी बदलाव किया। लोगों को घर से भी काम करवाया, लेकिन संक्रमण के केस नहीं कम हुए।

CM ने 8 दिन के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने का संकेत दिया

बैठक के दौरान उद्धव ने 8 दिन के कड़े प्रतिबंध लगाने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग तैयार हों तो हम 8 दिन का 'कड़ा प्रतिबंध' लगा सकते हैं और फिर इसमें धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। CM ने कहा कि इसके नियम बनाने में टाइम लग सकता है। इसलिए सरकार अगले दो दिन में इसपर फैसला लेगी।

राज्य में कोरोना की चेन तोड़ने की जरूरत: उद्धव
CM ने कहा कि वैक्सीन की दूसरी खुराक लेकर भी लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मैंने इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी के सामने मुद्दा उठाया था। कोरोना की चेन तोड़ने की जरूरत है, युवा पीढ़ी ज्यादा प्रभावित हो रही है।

भाजपा ने किया पूर्ण लॉकडाउन का विरोध
भाजपा की ओर से पूर्ण लॉकडाउन का विरोध करते हुए पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राज्य में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए। टेस्टिंग की रिपोर्टों को तुरंत प्राप्त करने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। कोरोना बढ़ रहा हैं इसमें दो राय नहीं है। इसको रोकने के लिए RTPCR टेस्ट रिजल्ट जल्द से जल्द दें। प्राइवेट अस्पतालों में रेमेडिसिवीर नही मिल रहा है , ऑक्सीजन की कमी है, रेमिडीसीवीर जल्द से जल्द देना चाहिए। इन सब बातों पर गौर करना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि आरोग्य सेवा बढ़ाई जाएं। पाबंदियां लगाएं जाएं मगर जनता और व्यापारियो की भावना का ध्यान रखा जाए।

जनता के बारे में सोचे सीएम ठाकरे: फडणवीस

उन्होंने आगे कहा कि जनता के बारे में सोचे। जनता और व्यापारियों की भावना का ध्यान रखना पड़ेगा पिछला साल लोगों का खराब हुआ है। अब तक लोग बिजली का बिल तक नही भर पाये हैं। लोग कैसे जियेंगे। व्यापारी खत्म हो रहे है। पिछले साल का बिल लोगों से भरा नहीं गया। लोगों को आर्थिक पैकेज देना चाहिए। अगर राज्य का कर्जा बढ़ता है तो बढ़ने दो लेकिन लोगों के लिए राहत पैकेज दें। अगर लॉक डाउन हुआ तो लोगो का गुस्सा फूट जाएगा।

फणनवीस ने कहा कि सत्ताधारी मंत्रीयों पर लगाम लगाओ। केंद्र की तरफ उंगली मत दिखाओ। इसलिए हमें जवाब देना पड़ रहा हैं। हम सरकार का सहयोग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad