महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मरीज को लेकर जा रही कोविड एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। हालांकि, चालक ने सतर्कता दिखाते हुए उसे सही समय पर रोक दिया और न सिर्फ मरीज को बाहर निकाला बल्कि एक अन्य वाहन बुलाकर उसे सही समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया।
एम्बुलेंस संख्या MH 40-AT 0427 आज सुबह 11 बजे एक मरीज को लेहगांव से अमरावती ले कर जा रही थी। अमरावती के पंचवटी चौक पर आते समय, ड्राइवर विक्की तांत्रपेल को कुछ जलने की दुर्गन्ध आई। उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी जैसे ही रोकी उसके अगले हिस्से से लपटे नजर आने लगी। इसके बाद विक्की ने बिना अपनी जान की परवाह किए अमोल को बाहर निकाला।
शार्ट सर्किट की वजह से लगी है आग
जांच में सामने आया है कि यह आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इस आग में एम्बुलेंस के अगला हिस्सा जलकर खाक हो गया है। आग लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की।

