Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

10 मीटर तक हवा में फैल सकता है कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

 10 मीटर तक हवा में फैल सकता है कोरोना वायरस, केंद्र सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी


नई दिल्ली 20 मई। कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैल सकता है, अब सरकार ने इस बात को पूरी तरह से मान लिया है। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के कार्यालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया कि कोरोना वायरस के एयरोसोल्स हवा में 10 मीटर तक तैर सकते हैं। 

इस एडवाइजरी में बताया गया कि कोरोना संक्रमित शख्स के ड्रॉपलेट्स हवा में 2 मीटर तक जा सकते हैं, जबकि एयरोसोल उन ड्रॉपलेट्स को 10 मीटर तक आगे बढ़ा सकता है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय की एडवाइजरी के मुताबिक एक संक्रमित व्यक्ति जिसमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं वो भी 'वायरल लोड' बनाने लायक पर्याप्त ड्रॉपलेट्स छोड़ सकता है और कई अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। यानि इस रिपोर्ट से एक बात साफ है कि कोरोना से बचने के लिए अब 10 मीटर की दूरी भी काफी नहीं है।


वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय की एडवाइजरी


वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति के सांस छोड़ने, बोलने, गाने, हंसने, खांसने और छींकने से लार और नाक से निकलने वाले स्राव में वायरस निकलता है, जिससे दूसरे संक्रमित होते हैं। इसलिए कोरोना नियमों का नियमित पालन करें। 


कार्यालय की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि कोरोना से लड़ने के लिए फेस मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई और जरूरी वेंटिलेशन अभी भी प्रभावी तरीके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह ऐसा संक्रमण है जिसके लक्षण सामने आने में दो हफ्ते लग सकते हैं और इस दौरान एक संक्रमित व्यक्ति कितनों को बीमार कर चुका होगा। जिनमें लक्षण नहीं है वो भी वायरस फैला सकते हैं।


इन बातों का रखें ध्यान


संक्रमित मरीज के नाक या मुंह से निकले हुए ड्रॉपलेट्स उसके आसपास पड़ी चीजों पर या सतहों पर भी गिरते हैं। सतहों पर वायरस ज्यादा लंबे वक्त तक बचा रह सकता है। ऐसे में दरवाजों के हैंडल, स्विचबोर्ड, मेज-कुर्सियां, फर्श वगैरह को समय-समय पर साफ या संक्रमण मुक्त करते रहे। लोगों को डबल मास्किंग करनी चाहिए। इसमें एक सर्जिकल मास्क के साथ एक टाइट, अच्छी तरह से कवर करने वाला मास्क पहनिए। अगर आप बाजार से मास्क नहीं खरीदना चाहते तो घर में ही दो सूती कपड़े लेकर उसे जोड़कर मास्क बनाइए। यह डबल मास्क बन जाएगा। ध्यान रहे एक मास्क को एक बार ही इस्तेमाल करें। घर में बने मास्क को एक बार इस्तेमाल करने के बाद धोकर सूखने के सात दिन बाद प्रयोग में लाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad