Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

13,000 खिलाड़ियों और कोचों को चिकित्सा बीमा देगी सरकार

 13,000 खिलाड़ियों और कोचों को चिकित्सा बीमा देगी सरकार



सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज का दायरा बढ़ाते हुए अधिक खिलाड़ियों, अनुबंधित कोचों और सहयोगी स्टाफ को भी करने का फैसला किया है.


नई दिल्ली 20 मई। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज का दायरा बढ़ाते हुए और अधिक खिलाड़ियों, अनुबंधित कोचों और सहयोगी स्टाफ को शामिल करने का भी फैसला किया है. 


भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरुवार को कहा कि इस फैसले से 13,000 से अधिक खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ लाभान्वित होंगे. खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की बेहतरीन उनके मंत्रालय की प्राथमिकता है और उसी के तहत यह फैसला लिया गया है.


उन्होंने कहा, ''हम यह सुनिश्चित करना चाहते है कि हमारे सभी खिलाड़ी और अनुबंधित स्टाफ को इस कठिन समय में स्वास्थ्य कवर मिले. वे हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं.'' राष्ट्रीय शिविर में शामिल सभी खिलाड़ी , संभावित खिलाड़ी, खेलो इंडिया खिलाड़ी और देश भर में साइ के उत्कृष्टता केंद्रों पर शिविर में शामिल जूनियर खिलाड़ियों को पांच पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा.


इससे पहले कवरेज राष्ट्रीय शिविरों तक ही सीमित थी लेकिन अब इसे साल भर तक कर दिया गया है. 


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ''यह नया है क्योंकि इससे पहले सभी अनुबंधित कोच और स्टाफ इसके दायरे में नहीं थे.'' 


उन्होंने कहा, ''कोरोना संकट के चलते खिलाड़ियों और कोचों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर अब बीमा योजना का दायरा बढाया गया है. इससे पहले राष्ट्रीय शिविर या अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान ही यह कवरेज मिलती थी.''


चिकित्सा बीमा में 25 लाख रुपये की दुर्घटना या मृत्यु कवरेज भी शामिल है. साइ ने राष्ट्रीय खेल महासंघों से खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के नाम बीमा योजना के लिए तय करने को कहा है.  


सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा कवरेज का दायरा बढ़ाते हुए अधिक खिलाड़ियों, अनुबंधित कोचों और सहयोगी स्टाफ को शामिल करने का भी फैसला किया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad