Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

प्रतिबंध के बावजूद सांसद डीडी उईके प्रशासन की मौजूदगी में ताप्ती तट पर माताजी की दशक्रिया कराने मुलताई पहुचे। लोगो ने जताई नाराजगी। कहा कोविड 19 नियमो के उलंघन का मामला दर्ज होना चाहिए।




मुलताई। नगर के ताप्ती तालाब पर मृत्यु के पश्चात मोक्ष प्राप्ति हेतु उसकी अस्थि विसर्जन हेतु दशक्रिया के लिए आम जनता दूर दूर से मुलताई आती रही है, वर्तमान समय मे कोरोना संक्रमण के चलते नगर पालिका मुलताई द्वारा ताप्ती तट पर दशक्रिया करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था, इसके बावजूद भी बैतूल जिले के सांसद ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को अपनी माता जी के दशक्रिया कार्यक्रम हेतु लाव लश्कर के साथ प्रशासन की मौजूदगी में सम्पन्न कराया। 


        जैसे ही नगर के जागरूक और वरिष्ठ पत्रकार राजू पाटनकर एवं अन्य लोगो को जानकारी लगी कि बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र के सांसद डी डी उईके अपनी माता जी की दशक्रिया के लिए  मुलताई पहुंचे एवं उन्होंने ताप्ती तट स्थित गायत्री मंदिर में विधि विधान से दशक्रिया को संपन्न कराया तो लोगो ने अपनी नाराजगी सांसद के सामने व्यक्त की और उन्हें आम जन को होने वाली समस्या से अवगत कराते हुए तत्काल ताप्ती तट पर दशक्रिया पर लगी रोक हटाते हुए 5 लोगो को कार्यक्रम सम्पन्न कराने के आदेश देने के लिए कहा गया। 


        वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए सांसद द्वारा इस तरह कोरोना काल मे कोविड 19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए ताप्ती तट पर पुलिस की निगरानी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए कार्यक्रम किए जाने को गलत ठहराया है और मांग की गई है कि उनके खिलाफ कोविड 19 नियमो के उलंघ्नन का केस दर्ज किया जाना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad