Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

‘आपदा में अवसर ढूंढ रहे’ अस्पतालों पर पहली बार कार्रवाई:40% ज्यादा बिल वसूल रहे थे 4 अस्पताल, दो के रजिस्ट्रेशन रद्द होंगे। यदि आप भी है परेशान तो इस नंबर पर काल करके शिकायत करे।




कोरोना संकट में मरीजों से बिल के नाम पर वसूली कर रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने कोविड मरीजों की शिकायत पर भोपाल के चार अस्पतालों पर छापा मारा। ये अस्पताल मरीजों के बिल में 40% राशि ज्यादा जोड़कर पैसा वसूल रहे थे। मरीजों ने इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1075 पर की, जिसके बाद तहसीलदार संतोष मुद् गल और नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी की टीमें अस्पताल भेजी गईं।

यहां मरीजों को अस्पताल द्वारा दिए गए बिलों की जब पड़ताल की तो गड़बड़ी पकड़ में आ गई। टीम ने कोलार स्थित रुद्राक्ष मल्टीस्पेशियलिटी, होशंगाबाद रोड स्थित उबंटू अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिख दिया। जबकि कोलार के ही भगवत गौतम अस्पताल और निर्वाण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के दस्तावेज जब्त कर लिए गए।
संकट में वसूली... बिल था 1.30 लाख का, बना दिया 2.10 लाख का

रुद्राक्ष द्वारा मरीजों को लौटाई राशि।
रुद्राक्ष द्वारा मरीजों को लौटाई राशि।

रुद्राक्ष अस्पताल, कोलार
जांच में 4 कोविड मरीजों से 40% ज्यादा राशि वसूलने की बात साबित हुई। फिर प्रबंधन ने गलती मानी और मरीजों से माफी मांगी। साथ ही मरीज पीयूष अग्रवाल को 8 हजार, प्रभा पांडे को 12 हजार, एसपी दीक्षित को 24 हजार और एसआर तानपुरे को 12 हजार रुपए वापस दिए।
उबंटू, होशंगाबाद रोड
यहां मोंटू सिन्हा ने शिकायत की थी। उनका बिल 2 लाख 1008 रु. का बना था। जांच हुई तो बिल सिर्फ 1.30 लाख रु. का निकला। बाद में अस्पताल ने मरीज को 71 हजार रु. लौटाए।
भगवत गौतम अस्पताल और निर्वाण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कोलार
इनकी जांच में पाया गया कि ये अस्पताल ऑक्सीजन और कई तरह के टेस्ट कराने के नाम पर मरीजों से अनाप-शनाप पैसा वसूल रहे थे।

आप भी आवाज उठाएं, शिकायत करें...
यदि आप कोविड मरीज हैं और आपको लगता है कि अस्पताल ज्यादा बिल ले रहे हैं, इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सीधे शिकायत कर सकते हैं। इन अफसरों के नंबर https://bhopal.nic.in/en/ पर देख सकते हैं।

शिकायत आई तो रजिस्ट्रेशन कैंसिल करेंगे
^अस्पतालों के खिलाफ ओवर बिलिंग की शिकायतें लगातार आ रही हैं। हमने पहले जिन अस्पतालों को चेतावनी दी, उन्होंने सुधार भी किया। अब गंभीर शिकायतें मिल रही हैं, इसलिए टीमें सीधे कार्रवाई करेंगी। ऐसे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन रद्द करेंगे। -अविनाश लवानिया, कलेक्टर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad