------------------------------------------------
सभी विकास खंड मुख्यालयों पर केन्द्रीकृत आक्सीजन व्यवस्था युक्त सीसीसी बनेंगे
--------------------------------------------------
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के प्रयासों के चलते जिले के मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत संचालित कोविड केयर सेन्टर को जिले का पहला केन्द्रीकृत आक्सीजन व्यवस्था युक्त सीसीसी बनाया गया है। इस केंद्र में 44 बेड्स पर केन्द्रीय कृत व्यवस्था से कोरोना संक्रमित मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा केन्द्र के अन्य 16 बेड्स पर आक्सीजन कंसंट्रेटर एवं वी पेप से भी आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में केन्द्रीय कृत आक्सीजन व्यवस्था युक्त कोविड केयर सेन्टर शीघ्र तैयार करवाए जा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर यह सुविधा मिलने जिले के मैदानी क्षेत्रों के मरीजों को आक्सीजन व्यवस्था के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा।


