✍️ कुलदीप पहाड़े ......
मुलताई । भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर विधायक सुखदेव पांसे ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि राजीव गांधी भारत के युवाओं के आदर्श एवं भविष्य द्रष्टा थे । वे भारत में कम्प्युटराईजेशन और टेलीकम्युनिकेशन के जनक , महिलाओं को स्थानीय निकायों में 33 % आरक्षण देने वाले , 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार दिलवाने वाले एवं देश के प्रत्येक जिले में नवोदय स्कूल की स्थापना करवाकर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने वाले शिल्पी थे ।
श्री पांसे ने कहा कि वे देश के लिए अपनी जान देने वाले ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने भारत की सुरक्षा को खतरा न हो एवं श्रीलंका में चीन या अमेरिका अपनी सेना में भेज दें इसलिए उन्होंने शांति सेना को भेजा था परिणाम स्वरूप उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी ।
इस अवसर पर विधायक सुखदेव पांसे ने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई को विधायक निधि से एक टाटा एस वाहन, 10 लीटर का आक्सीजन कंसट्रेटर , 10 नग पल्स आक्सीमीटर , एक बी पैप मशीन , 3 मल्टी पारा मानीटर एक लाख रुपये के रेमेडेसिविर इन्जेक्शन तथा मुलताई ब्लाक की आशा कार्यकताओं के लिए 100 पल्स ऑक्सिमिटर उपलब्ध कराये । 10 जम्बो साइज़ ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 नगर एफ के वाल्व और 10 नग पीपीई किट प्रदान की गई।
इसी प्रकार विधायक पांसे द्वारा प्रभात पट्टन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर , 10 पल्स ऑक्सिमिटर , 2 बी पैप मशीन , 2 मल्टी पारा मानीटर , एक लाख के रेमडेसिविर इंजेक्शन , आशा कार्यकर्ता पट्टन ब्लाक के लिए 100 पल्स ऑक्सिमिटर एवं एक टाटा एस वाहन विधायक निधि से प्रदान की गई । 10 जम्बो साइज़ ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 नगर एफ के वाल्व और 10 नग पीपीई किट प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक सुखदेव पांसे एवं बी एम ओ पल्लव अमृतफले आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे ।

