गायकअरिजित सिंह की मां का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद थीं अस्पताल में एडमिट
कोलकाता 20 मई। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। वो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एडमिट थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई।
बता दें कि अरिजीत की मां के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने कंफर्म की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A-ब्लड की जरुरत है। वो AMRI ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- अरिजीत सिंह की मां के लिए A-ब्लड की जरुरत है। वो AMRI ढाकुरिया अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, फिल्ममेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मांगी थी।
बता दें कि अरिजित ने साल 2005 से करियर शुरू किया था। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया था। हालांकि, उन्हें इसका खास फायदा नहीं मिला और अरिजीत ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया। उन्हें पहचान फिल्म आशिकी 2 के गाने 'तुम ही हो' से मिली। अरिजीत सिंह मेलोडियस और रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं।

