आरएसएस और सेवा भारती के विजयराव देशमुख की पहल पर मुलताई को मिले तीन ऑक्सीजन कनसेनट्रेटर।
Multai.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,सेवा भारती के स्वयंसेवक हेमंत विजयराव देशमुख द्वारा कोरोना महामारी से लड़ने के लिए SDM श्रीमती हरसिमरन प्रीत कौर मुलताई को तीन आक्सीजन कनसेनट्रेटर प्रदान किए गए । ये कनसेनट्रेटर ज़रूरत के हिसाब से मुलताई एवं प्रभातपट्टन कोविड केअर सेंटर या होम आइसोलेसन के मरीज़ों के लिए उपयोग में लाए जाएँगे । साथ ही श्री देशमुख ने बताया की 100 पीपीई किट,10000 मास्क , 500 थर्मामीटर, 2000 सेनेटाइज़र की बाटल आदि स्वयं गाँव गाँव जाकर एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में बाँटे जा रहे हैं ,जो ज़रूरतमंदों को प्रदान किए जाएँगे ।साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है क्यूँकि अभी की स्थिति में यही एक सुरक्षाकवच है ।आक्सीजन कंसेनट्रेटर प्रदान करने के लिए दृश्यम फ़िल्म के मालिक मनीष मुंन्द्रा जी का सहयोग प्राप्त हुआ ।