सिंगापुर के इंटरनेट यूजर्स CM केजरीवाल पर भड़के, बोले-‘गलत सूचना फैलाई, मांगो माफी"
सिंगापुर 19 मई। सिंगापुर में इंटरनेट उपयोक्ता ने देश में कोरोना वायरस का “बहुत खतरनाक” स्वरूप व्याप्त होने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे की आलोचना की है और उनपर “गलत सूचना फैलाने” का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की है। साथ ही इसमें तथ्य जांच की सिफारिश की है।
सोशल मीडिया पर सिंगापुर वासियों की गुस्से से भरी प्रतिक्रियाएं केजरीवाल के ट्वीट पर आईं जिसमें उन्होंने कहा है कि सिंगापुर में पाया गया कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप भारत में तीसरी लहर लेकर आ सकता है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया था, “सिंगापुर में कोरोना वायरस का नया स्वरूप बच्चों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। यह तीसरी लहर के रूप में दिल्ली पहुंच सकता है।
हैंडल ‘अंतराअनेजा' से एक ट्विटर उपयोक्ता ने कहा कि सिंगापुर के स्कूल बी.1.617.2 स्वरूप की वजह से बंद हैं,
“असल में तथ्य की जांच और गलत सूचना फैलाने के लिए माफी मांगी जानी चाहिए।” सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने बुधवार को ट्वीट किया कि, “नेताओं को तथ्यों पर टिके रहना चाहिए। वायरस का कोई ‘सिंगापुरी स्वरूप” नहीं है।”

