The filth in the eightner ward number 5-6, the cleanliness campaign seems to be sabotaging
खोखले साबित हो रहे विकास के दावे, मूलभूत सुविधाओं से वंचित है वार्ड के रहवासी
आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी
Athner News। आठनेर नगर परिषद क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वार्डों में लोग बुनियादि सुविधाओं से वंचित हैं। इसी तरह वार्ड 5-6 के निवासी भी गंदे पानी की निकासी नहीं होने के चलते परेशान हैं और गंदगी में जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। हालात यह है कि वार्ड के काफी हिस्से में विकास नहीं हुआ। विकास के सारे दावे यहां खोखले साबित हो रहे हैं। स्वच्छता अभियान यहां सिर्फ बैनर पोस्टर में ही नजर आ रहा हैं।
इस मामले में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने आठनेर नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर आठनेर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 5 और 6 की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। वार्ड में नाली तो है लेकिन सफाई नहीं होने से यहां गंदगी पसरी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने बताया कि नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। नगर परिषद के पार्षद एवं अध्यक्ष स्वच्छ भारत अभियान के तहत बड़ी-बड़ी हार्डिंग तो लगाते हैं लेकिन वास्तविक परिस्थिति से इनका कोई लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी ने शैतान की है कि अगर 15 दिवस के अंदर नगर परिषद की टीम आठनेर के सभी वार्डो में साफ सफाई नहीं करवाती है तो 15 दिवस के बाद आम आदमी पार्टी चक्का जाम करेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में यह रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने वालों में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सोनी, जिला उपाध्यक्ष सपन कामला, जिला उपाध्यक्ष हरिराम पवार, जिला संगठन सचिव पंजाब राव खातरकर, जिला संगठन सचिव जितेंद्र देशमुख, जिला संगठन सचिव राजेश यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उमेश चौरे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक चौरे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सिराज खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर, शाहपुर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी अमोल यादव, घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी शेख रमजान मंसूरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पप्पू साहू, प्रीतम भूमरकर, श्रीराम मानकर, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मंचित पड़लक, मिश्रीलाल भालेकर, अशोक सोनारे, विनोद गायकवाड, विकास चौरे, दीपक हारोड़े, देवेंद्र पहाड़े, करण पड़लक, प्रभाकर भटकरे, पार्टी के कार्यकर्ता सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



