Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

आठनेर के अबां मन्दिर से अंबा माई धारुड़ तक निकली सर्वमंगल पदयात्रा,जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। देखें वीडियो


50 किलोमीटर दूर पैदल पहुंचकर महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे प्रसिद्ध देवी धाम धारुड़ में चढ़ाएंगे चुनरी । 

Athner news । क्षेत्र की सुख समृद्धि और उन्नति के लिए अंबा माई भक्त मंडल के तत्वाधान में 5 अक्टूबर मंगलवार को आठनेर नगर के बाजार चौक स्थित दुर्गा मंदिर से सर्व मंगल पदयात्रा  महाआरती एवं ध्वज पूजन करके निकाली गई। भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला और पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के सानिध्य में निकली पद यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे ।बाजार चौक के देवी मंदिर में महाआरती के बाद ढोल धमाकों के साथ पदयात्रा का प्रारंभ किया गया। चुनरी और निशान लेकर निकली  पद यात्रा का जगह-जगह फुलो की वर्षा करके और आरती उतार कर स्वागत किया गया। यह पदयात्रा प्रतिवर्ष निकाली जा रही है ।नवरात्र के पहले निकाली  जा रही पदयात्रा आठनेर से होकर बरखेड़ हिडली होते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे प्रसिद्ध देवी धाम धारूल जाएंगी ।पदयात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने  कृष्णा गायकी, नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर  गजानन झाड़े मंसू चौरे अतीत पवार मुन्ना आवठे  निखिल सोनी विनय जितपुरे, मदन आजाद  संजय सोनी आशीष बर्डे,कैलाश आजाद सौरभ आजाद  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा दौरान मौजूद रहे।







📌Www.humdard.in📌















https://youtube.com/c/hindinewshdn







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad