Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पाॅढुरणा विधायक नीलेश उइके जी की अदभुत कला नजर आई रावण के वेष में ।

 



पाॅढुरणा  विधायक नीलेश उइके जी की अदभुत कला नजर आई रावण के वेष में

पाॅढुरणा---विधानसभा क्षेत्र पांढुरना के विधायक निलेश उईके जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ एक उत्कृष्ट लोक कलाकार भी है। इस बारे में पांढुरना के लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। परंतु जब जब लोक कलाओं के प्रदर्शन की बात आती है तब विधायक निलेश उईके में छुपी हुई विभिन्न लोक कलाओं की झलक दिख पडती है। विधायक के गृहग्राम रजोला रैयत में हर वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। रावण के किरदार ने मोहा मन :- हाल ही में विधायक निलेश उईके ने अपने गृहग्राम रजोला रैयत में संपन्न हुई रामलीला में विश्वविजेता रावण का किरदार इतने शानदार ढंग से निभाया कि इनके अभिनय ग्रामीणजन मोहित हो गए। यहां उल्लेखनीय है कि पिछले बरस निलेश उईके ने रामलीला मंचन में मेघनाद का जीवंत अभिनय किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाटक और मंचन यह अपने किशोरावस्था से ही करते आए है।
कलाप्रेमी है निलेश उईके :- उल्लेखनीय है कि निलेश उईके का अपना रामलीला मंडल है। यह मंडल प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर रामलीला का मंचन करती है। अभिनय कला के अलावा विधायक निलेश उईके हारमोनियम वादन, ढोलक वादन तथा लोकगीतों के गायन से महफिलों का समां बांध दिया करते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad