पांढुर्णा के श्री विजय घाटोड़े मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा राज्य पुरस्कार के लिये चयनित ।
पाॅढुरणा
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस संबंध में राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये चयनित स्वयंसेवकों की सूची जारी की गई है। इसमें छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा नगर के मेघनाद वार्ड के श्री दशरथ घाटोडे एवं श्रीमती इंदु घाटोड़े के सुपुत्र और शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक श्री विजय घाटोड़े को मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार 2017-18 के लिये चयनित किया गया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मान समारोह आगामी दिनों में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में आयोजित होना प्रस्तावित है जिसमें यह पुरस्कार दिया जायेगा ।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अशोक कुमार मराठे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक श्री विजय घाटोड़े द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा, पौधरोपण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप, प्लस पोलियो अभियान, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान देने पर उन्हें यह राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने श्री घाटोडे को बधाई और शुभकामनायें दी हैं ।
इस उपलब्धि पर शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा के प्राचार्य डॉ.डी.एस.बिसेन व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रामपाल कुमरे, शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.अमिताभ पांडे व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जगमोहन सिंह पूषाम, रासेयो जिला संगठक डॉ.वाय.के.शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो.महेंद्र साहू व डॉ.निधि डोडानी, पूर्व टीम लीडर श्री दिनेश साहू, टीम लीडर श्री चंचलेश व श्री ललित साहू सहित परिवार जनों, इष्ट मित्रों एवं छिंदवाड़ा जिले के समस्त एनएसएस स्वयंसेवक-सेविकाओं ने श्री घाटोडे को बधाईयां प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।