Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गांधी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधायक पांसे ने कहा - बापू के आदर्श को मान रही सारी दुनिया। देखें वीडियो

By paying floral tributes on the occasion of Gandhi Jayanti, MLA Panse said - the whole world is following the ideal of Bapu





मुलताई। आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे के निवास पर मनाई गई जिसमें नगर के आधा सैकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्र्यापण कर उनके आदर्शो एवं विचारों का वर्णन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि भारत से अंग्रेजी हुकुमत का सफाया कर इस देश को आजादी दिलाने वाले हमारे पुज्य बापू के आदर्शो को आज पूरी दुनिया मानती है एवं उनके त्याग और बलिदान का ऋण हम जीवन भर नहीं चुका सकते। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा बुलंद कर इस देश के किसान और जवानों का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पी.आर. बोडख़े, प्रदेश प्रतिनिध कमल सोनी,  हॉजी शमीम खान, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुलताई किशोर सिंह परिहार, किशोर कड़वे, भाउराव पाटनकर, जीवन बनकर, आजबराव साहू, विजय बंजारे, बुधराव वागद्रे, भिवजी पंवार, सुधीर पुरी गोस्वामी, सुमित शिवहरे, रामा उबनारे, आशीष जैन, मंचित गीद, भोजराज रघुवंशी माथनी, गोकुल डांगे, मनोज साबले, राजेन्द्र कवडक़र, यशवंत बोडख़े, किशोर देशमुख सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad