Congress Seva Dal former block president Babbal Sevatkar now with BJP, women and public health guards joined hands of Congress.
Multai News . मुलताई विधानसभा में खास तौर पर नगर में सोमवार का दिन राजनीतिक हलचल वाला दिन रहा। फिलहाल मप्र में उपचुनावो की घोषणा हो चुकी है लेकिन इसका असर मुलताई में खासा देखने के लिए मिला, जहाँ कांग्रेस के युवा चेहरा रहे सेवा दल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बब्बल सेवतकर ने कांग्रेस छोड़ते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली वहीं मुलताई विधायक पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्व में प्रभात पट्टन की महिलाओं और जन स्वास्थ्य रक्षक संघ के लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
सोमवार को नगर में दल बदल करते हुए कांग्रेस सेवा दल के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बब्बल सेवतकर ने करीब एक सैकड़ा लोगो के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला, बैतूल सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद एव विधायक हेमन्त खंडेलवाल, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक डीजे और बाजे के साथ रैली भी निकाली। इस मौके पर सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं दूसरी तरफ प्रभात पट्टन की महिलाओं ने मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के कार्यकाल पहुचकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस और सुखदेव पांसे की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसी के साथ मुलताई नगर के पंचवटी लॉन में आयोजित जन स्वास्थ्य रक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, इस बैठक में सुखदेव पांसे के नेतृत्व में सैकड़ो जन स्वास्थ्य रक्षकों ने कांग्रेस का हाथ थामा।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



