Cryptocurrency: India highest 100.7 million cryptocurrency users in the world - Report
भले ही भारत सरकार क्रिप्टोकरेंसी ( Cryptocurrency ) की निगरानी के लिए विधेयक लाने की तैयारी कर रही है , लेकिन फिर भी देश में बिटकॉइन ( Bitcoin ) समेत अन्य क्रिप्टोकरेंसी को लेकर लोगों का क्रेज बना हुआ है ।
आपको बता दें कि भारत सरकार देश में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक खास प्लान बना रही है । मोदी सरकार ने संसद में क्रिप्टोकरेंसी एंड रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल पेश करने का फैसला लिया है । हालांकि इस विधेयक के बारे में जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं है । यह विधेयक देश में क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल को कानूनी रूप से नियंत्रित करेगा । 89 Cryptocurrency Update : बिटकॉइन की कीमत 1 % गिरी , इस अल्टकॉइन की 2100 % बढ़ी , जानिए बाकी क्रिप्टो का हाल वर्तमान में , Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरेंसी भारत में कानूनी दायरे से बाहर हैं । हालांकि उन्हें अवैध नहीं कहा जा सकता है क्योंकि वे अभी तक देश में किसी भी केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा उपयोग के लिए अधिकृत नहीं किया गया है । क्रिप्टोक्यूरेंसी फिलहाल किसी भी दिशा - निर्देश , विनियम या नियम के दायरे से बाहर है । इस वजह से Bitcoin और altcoin लेनदेन जोखिम भरा है क्योंकि इन एक्सचेंजों से उत्पन्न होने वाले विवाद कानूनी रूप से बाध्य नहीं होंगे । ||| भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के गवर्नर शक्तिकांत दास ( RBI Governor Shaktikanta Das ) ने हाल ही में कहा था कि केंद्रीय बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी ( Cryptocurrencies ) को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है । अब सरकार को इसपर गौर करना है । उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार को यह तय करना है कि ऐसे प्लेटफार्मों के प्रसार से कैसे निपटा जाए ।
ब्रोकर डिस्कवरी और कंपैरिजन प्लेटफॉर्म BrokerChooser के अनुसार , क्रिप्टो मालिकों की संख्या के मामले में भारत शीर्ष पर है । रिपोर्ट में कहा गया है कि कानूनी अस्पष्टता के बावजूद दुनिया में क्रिप्टो मालिकों की संख्या सबसे अधिक 10.07 करोड़ भारत में है । पिछले 12 महीनों में कुल ग्लोबल सर्चेज , क्रिप्टो मालिकों की संख्या , ग्लोबल क्रिप्टो एडॉप्शन इंडेक्स और अन्य फैक्टर्स के आधार पर भारत फिलहाल 7 वां सबसे ज्यादा क्रिप्टो अवेयर ( crypto - aware ) देश है । क्रिप्टो मालिकों के मामले में अमेरिका 2.74 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर है , जबकि इसके बाद रूस ( 1.74 करोड़ ) और नाइजीरिया ( 1.30 करोड़ ) का स्थान है । RBI ने Cryptocurrency को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है : शक्तिकांत दास ||| BrokerChooser की हालिया रिपोर्ट के अनुसार , भारतीय लोगों में क्रिप्टो के संबंध में जागरूकता को लेकर किए गए इस अध्ययन में दुनिया के 50 देशों को शामिल किया गया था । रिपोर्ट के मुताबिक , क्रिप्टो अवेयरनेस स्कोर में भारत ने 10 में से 4.39 अंक हासिल किए । भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया , सिंगापुर , कनाडा , फ्रांस , जर्मनी और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया । भारत कुल क्रिप्टो सर्चेज की संख्या ( लगभग 36 लाख ) के मामले में दूसरे स्थान है , जबकि अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर है ।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



