Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

GST लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ के पार, सितंबर 2020 से 23% ज्यादा संग्रह

GST crosses one lakh crore for the third consecutive month, 23% more collection than September 2020
नई दिल्ली 02 अक्टुबर। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में वस्तु और सेवा कर (GST) संग्रह सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपए रहा, यह लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक है। यह सितंबर 2021 का राजस्व संग्रह सितंबर 2020 के संग्रह से 23 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सितंबर 2021 में जमा सकल जीएसटी राजस्व 1,17,010 करोड़ रुपए है, जिसमें CGST 20,578 करोड़ रुपए, SGST 26,767 करोड़ रुपए, IGST 60,911 करोड़ रुपए और उपकर 8,754 करोड़ रुपए है।
सितंबर के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 30 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था
CGST का अर्थ केंद्रीय वस्तु और सेवा कर, एसजीएसटी का अर्थ राज्य वस्तु और सेवा कर तथा आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत वस्तु और सेवा कर है।

HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad