Jio Network Down: From Wednesday morning Jio's network closed user upset, facebook whatsapp was also closed.
Jio Network Down. रिलायंस के जियो का नेटवर्क डाउन हो गया है। नेटवर्क को लेकर दिक्कतें सुबह 9 बजे के बाद से शुरू हुई हैं, जो अभी तक सही नहीं हुई हैं। इसकी वजह से हजारों जियो ग्राहक परेशान हो रहे हैं। ग्राहक ना तो कॉल कर पा रहे हैं ना ही इंटरनेट चला पा रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से जियो के नेटवर्क में आ रही दिक्कतों को लेकर शिकायतें आ रही हैं। ये शिकायतें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों से आ रही हैं। जियो के नेटवर्क में आई दिक्कतों के बाद ट्विटर पर कुछ ही मिनटों में #jiodown ट्रेंड करने लगा। अभी तक इस हैशटैग के साथ नेटवर्क की शिकायत को लेकर करीब साढ़े 5 हजार ट्वीट हो चुके हैं। जियो से पहले सोमवार देर रात फेसबुक, वाट्सऐप और इंस्टाग्राम भी 6 घंटे के लिए डाउन रहा था। तीन दिन के अंदर ये दूसरा मामला है।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़े अनुसार रिलांयस जियो के पास कुल 40.4 करोड़ ग्राहक हैं।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



