Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मंत्री विजय शाह ने कहा - पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि उप चुनाव में भाजपा एक भी पोलिंग बूथ न जीते। देखें वायरल वीडियो

Minister Vijay Shah said BJP does not win even a single polling booth in the by-election. watch viral video



MP Hindi News . वास्तव में मप्र अजब है और यहां के मंत्री गजब है। जिन्होंने खुद ही अपनी पार्टी को हराने के लिए कह दिया। वाकया कुछ ऐसा है कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मांधाता विधानसभा के दौरे के दौरान मंत्री विजय शाह की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किसी भी पोलिंग बूथ पर उप चुनाव में भाजपा ना जीते। 200 पोलिंग बूथ पर वह स्वयं जाकर कार्यकर्ताओं से यह निवेदन भी करेंगे।

लोकसभा उप चुनाव के मद्देनजर भाजपा संगठन ने मंत्री शाह को मांधाता विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया है। वह विधायक नारायण पटेल के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने बीड़ पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनकी जुबान फिसल गई। पहले तो कहा कि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर और राम मंदिर बनाने के साथ गरीब और किसान कल्याण के लिए कार्य किए हैं। फिर कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से निवेदन करने आया हूं कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किसी भी पोलिंग बूथ से भाजपा ना जीते, क्योंकि पार्टी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी मुझे दी है।

बयान के बाद बवाल मचने पर विजय शाह ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। शाह ने कहा कि मैं सुसरजी के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के लिए जाते वक्त बीड़ में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद जल्दबाजी में था। मैं कहना चाहता था कि एक भी पोलिंग पर भाजपा हारना नहीं चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि कांग्रेस यहां से जीत जाए तो वो कोई भी शर्त लगाने को तैयार हैं।


HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
Tap to download our app

🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
Tap to subscribe our Youtube channel

♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
Tap to join our whatsapp group

अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad