Rescue of 12 foot python trapped in Poklen machine In about 2 hours, with the help of 6 people, he was saved.
Khandwa News . खंडवा के मण्डलेश्वर में कंस्ट्रक्शन के काम में लगी पोकलेन मशीन की चेन में एक अजगर फस गया जिसका रेस्क्यू किया गया। उसे बचाने के लिए थैंक्यू नेचर संगठन की रेस्क्यू टीम के कड़ी मेहनत की और मशीन के नीचे घुस कर बड़ी मशक्कत करके उसे बाहर निकाला। पूरी टीम करीब दो घंटे तक अजगर को बचाने के लिए संघर्ष करते रही। अजगर को बाहर निकालने के लिए टीम के 6 लोगों को जोर लगाना पड़ा। आपको बता दें कि यह रेस्क्यू करने वाली टीम ने पहली बार किसी अजगर का रेस्क्यू किया था। इसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किल हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक अजगर से जूझ रहे हैं। रात होने की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। टीम के दोनों सदस्यों से अजगर नहीं संभल रहा था। अजगर को दो घंटे बाद खींचकर बाहर लाया गया, लेकिन पूंछ मशीन की चेन से निकल नहीं रही थी। बड़ी मुश्किल से उसे खींचकर बाहर निकाला गया।
थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि मण्डलेश्वर के लक्कड़ पुल के पास खड़ी एक पोकलेन में अजगर होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पोकलेन मशीन से अजगर को निकाला गया। उसकी लंबाई नापी गई तो 12 फीट थी।
रेस्क्यू टीम को लीड करने वाले महादेव पटेल ने बताया कि टीम ने पहली बार किसी अजगर का रेस्क्यू किया है। यह काफी मुश्किल था। एक तो वह पोकलेन मशीन के नीचे था, दूसरा वह चेन में फंसा था। अजगर इंडियन रॉक पायथन है। रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया है। वन विभाग द्वारा उसका मेडिकल करवाकर उसे सकुशल उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



