talent of Multai artists will be seen in short film competition of National Human Rights Commission.
Multai News मुलताई में बनी शॉर्ट फिल्म "टोपी और तिलक" नेशनल लेवल कंपटीशन में पार्टिसिपेशन के लिए भेजी गई है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के शार्ट फ़िल्म कॉम्पिटिशन में यह फ़िल्म ह्यूमन राइट श्रेणी में प्रस्तुत की गई है। जिसे मुलताई के स्थानीय कलाकारों ने महज तीन दिन में तैयार किया है।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा आयोजित किये जाने वाले शॉर्ट फिल्म कंपटीशन 2021 में आयोजन समिति ने "हुमन राइट्स इश्यूज" श्रेणी में शॉर्ट फिल्म आमंत्रित की थी। जिसे बेहद कम समय मे मुलताई के रँगकर्मियो ने तैयार कर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया हैं। टोपी और तिलक शीर्षक से तैयार की गई इस शॉर्ट फिल्म में धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को रेखांकित किया गया है। फ़िल्म के निर्माता,निर्देशक पाशा खान के मुताबिक देश का संविधान हमे मौलिक अधिकारों के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 25 से लेकर 28 तक में मिलता है। भारत में यह अधिकार हर नागरिकों को समान रूप से प्राप्त है। इसी विषय पर यह शॉर्ट फिल्म केंद्रित है। श्री खान ने बताया कि फ़िल्म के लिए विषय का चयन करना, उसका कंटेंट चुनना और फिर शूटिंग के साथ उसका संपादन करना लंबी प्रक्रिया है। लेकिन इस फ़िल्म के लिए उनके पास महज तीन दिन का समय था। ऐसे में उपलब्ध संसाधनों के साथ सिर्फ तीन दिन में फ़िल्म तैयार कर इसे शुक्रवार 15 अक्टूबर को सबमिट किया गया है।
इन कलाकारों ने लिया हिस्सा
अभिनय कौशल की कमी के बावजूद फ़िल्म के लिए स्थानीय कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने अभिनय से फ़िल्म में जान डाल दी। 5 मिनट लंबाई की इस फ़िल्म में दो समुदायों के बीच एक दूसरे को समझने के भावनात्मक पहलू को उकेरा गया है। फ़िल्म का अंतिम दृश्य बेहद विभोर करने वाला है।
इस शॉर्ट फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में शहजाद खान, अंसार अहमद, संदीप तारे, नावेद पठान, प्रतीक जैन, मनोज डूंगरदिए, नगमा बानौ और कैमरामैन - प्रशांत मोहबे, मोहम्मद अमीन शामिल हैं।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



