Various programs organized at booth level under service program, seminar organized in Sarni BJP office.
Sarni news. सेवा और समर्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या से लेकर पं दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी की जयंती तक पुरे देश मे बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम अलग अलग मोर्चा प्रकोष्ठ के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री किशोर महोबे के नेतृत्व मे आज दिनांक 5/10/2021 को भाजपा कार्यालय सारणी मे अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री श्री हरीकेश ढाकरे मुख्य वक्ता के रूप मे पधारे, साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सेवा ओर समर्पण कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री अशोक नागले का आगमन हुआ तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने अतिथियो का भव्य स्वागत किया।
श्री हरिकेश ढाकरे ने सभी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही, साथ ही आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री जी का लोकल फॉर वोकल का नारा का महत्व बताया।श्री अशोक नागले ने मोर्चा के ऊर्जावान् कार्यकर्ताओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनसे सरकार की उपलब्धियों को बताने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री किशोर मोहबे, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सतीश बौरासी मण्डल महामंत्री श्री किशोर बरदे, मण्डल मंत्री श्री विनय मदने, मण्डल उपाध्यक्ष रेवाशंकर मगरदे, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार नागले, मण्डल महामंत्री श्री प्रकाश डेहरिया, मोर्चा के मण्डल प्रभारी श्री योगेश बर्डे, मण्डल उपाध्यक्ष श्री राहुल कापसे, श्री राहुल बर्डे, श्री सुनील पाटिल श्री प्रवीण सोनी मोर्चा की मण्डल पदाधिकारी श्रीमति आशा डेहरिया एवं मोर्चा के अन्य उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
मैं माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत भारत के लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकल्प लेता हूँ... कि भारत की राष्ट्रीय एकता,लोकतंत्र, समतामूलक समाज,सर्वधर्म समभाव, मूल्य आधारित राजनीति को भाजपा कार्यकर्ता के रूप में निष्ठा रखते हुए आगे बढ़ाऊंगा.देश के स्थानीय उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए मिशन के रूप में कार्य करूंगा यथासंभव लोकल उत्पादों को ही खरीदऊंगा कोविड-19 की महामारी के लिए सामाजिक जागरूकता स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाऊंगा
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की gramin Media कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



