The youth collided with the train while crossing the railway track, died on the spot. Trapped in the engine and dragged for 6 km.
Pandhurna News. छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा अंतर्गत पारडी रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान पारडी निवासी जगदीश विष्णु ढोके के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से कमजोर था तथा शनिवार देर रात पटरी पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई और बुरी तरह ट्रेन से टकराकर इंजन में फंस गया। युवक बुरी तरह से इंजन में फंसकर करीब 6 किमी तक घिसटते रहा, जिसके कारण उसके शरीर के चिथडे चिथडे हो गए। इस हादसे के बाद बड़चिचौली चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की विवेचना करते हुए मर्ग कायम कर लिया है।
हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक के शरीर के टुकड़े पारडी से दाड़ीमेटा तक रेलवे ट्रेक पर बिखरे मिले। हादसे में जानगंवाने वाले युवक विष्णु ढोके के शरीर के अवशेष पारडी से दाड़ीमेटा तक लगभग 6 किमी दूर तक पड़े मिले, जिन्हे पुलिस ने कलेक्ट कर उन्हे परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृ़तक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
HDN Hindi News की हर खबर तुरन्त अपने मोबाइल Mobile पर पाने के लिए हमारा एंड्राइड एप Android app आज ही play store से डाउनलोड download करे ⬇️
![]() |
| Tap to download our app |
🎥 हमारे यूट्यूब चैनल Youtube channel को सब्सक्राइब Subscribe करें ⬇️
![]() |
| Tap to subscribe our Youtube channel |
♻️ व्हाट्सएप ग्रुप Whatsapp Group से जुड़ने के लिए फ़ोटो पर टच करें ⬇️
![]() |
| Tap to join our whatsapp group |
अपने आस पास की कोई भी खबर Khabar हमे भेजने के लिए या अपने व्हाट्सएप Whatsapp पर पर्सनल न्यूज़ Personal News पाने के लिए सम्पर्क Contact करें 8982291148 पर अपने नाम पते के साथ न्यूज़ लिख कर व्हाट्सएप करे। या फिर google पर सर्च करें humdard news.



