मां खेड़ापति मंदिर भंडारिया, चांदामेटा, परासिया, जिला-छिंदवाड़ा में सामाजिक होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
अखिल कतिया समाज बहुउद्देश्यीय संस्था, राष्ट्रीय कतिया समाज संगठन के नेतृत्व, प्रांतीय संगठन, जुन्नारदेव समिति, परासिया समिति के सहयोग एवं समस्त स्नेही स्वजन बंधुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों और सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में स्नेह प्रेम खुशियों से भरे रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह सामाजिक कार्यक्रम उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सभी सजातीय बंधुओं द्वारा सर्वप्रथम माँ खेड़ापति का पूजन अर्चन पश्चात सामाजिक ध्वजारोहण एवं ध्वज गीत गायन किया गया। तत्पश्चात सामाजिक बैठक में सामाजिक चर्चा हुई जिसमें जुन्नारदेव में सामाजिक मंगल भवन बनाये जाने पर चर्चा के साथ साथ परासिया में छात्रों के लिए छात्रावास, सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र एवं छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था किये जाने की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित संगठन की कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए चांदामेटा निवासी पूर्व पार्षद सम्माननीय नारायण जोहरे जी ने संत भूरा भगत धाम जुन्नारदेव विशाला के लिए 1111/- रुपए प्रदान किए।
साथ राष्ट्रीयता से ओतप्रोत *The Kashmir Files* हिंदुत्व और सनातनी होने के नाते सभी सामाजिक बंधुओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखनंदन जावरे जी के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन एवम् उनके स्वयं के खर्चे पर करीब 200 सामाजिक बंधुओं ओर परिवारों को इस मूवी को एक साथ एक इकट्ठे होकर नीलकमल थिएटर में दिखाया गया जो बहुत ही उम्दा एवं सराहनीय कार्य उनके द्वारा किया गया।
होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से अखिल कतिया समाज बहुउद्देश्यीय संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुखनंदन जावरे जी, SC आयोग के सदस्य आदरणीय श्री गुरुचरण खरे जी, प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश नागेश जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री कृष्ण कुमार खोबरे जी , राष्ट्रीय लेखाकार आदरणीय श्री मनोज जौहरे जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री डीo डीओ आरसे जी, प्रांतीय प्रवक्ता श्री दिनेश ढाकरिया जी, जुन्नारदेव समिति के अध्यक्ष श्री राकेश बारसिया जी, श्री रामरतन बेलवंशी जी, श्री राकेश खरे जी, श्री राकेश नागवंशी जी, श्री राधेश्याम ग्यासवंशी जी, श्री दुर्गेश बेलवंशी जी, श्री मनोज बेलवंशी जी, श्री गोकुल प्रसाद ढाकरिया जी, समाज के आचार्य श्री जीवन राकेशया जी, श्री अरविन्द बेलवंशी, श्री दीपक सिंगोतिया जी, दिलीप बारसिया, पवन बेलवंशी, राकेश बारसिया, श्री सुनील ब्रह्मवंशी जी, श्री राजेश चौकसे, श्री सोनू भनारिया जी, श्री निगम चांदपुरिया, श्री संजय नागवंशी, श्री नारायण जोहरे जी, राजेश ढाकरिया, सावन जोहरे, दीपक कोसले, पवन जोहरे, हरीश बेलवंशी, संजू नागवंशी, दर्शन बानवंशी, विजय सिंगोतिया, छोटू सातवई, सागर जावरे, गुजरात राजकोट से पधारे श्री तुसार सिंगोतिया, दूर दराज, स्थानीय सामाजिक बंधुओ की गरिमामई उपस्थित में रंगों के महापर्व होली मिलन समारोह कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम में एवं हर्सोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधु स्वजन पदाधिकारी सदस्यों की उपस्थिति ने इस पावन पर्व को अविस्मरणीय बना दिया ।कार्यक्रम व्यवस्थाक श्री मनोज जोहरे, श्री दिनेश ढाकरिया एवं उनकी टीम द्वारा भंडारिया की पावन धरा में पधारे समस्त सामाजिक बंधुओ का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

