राष्ट्रीय हिन्दू सेना बैतूल नगर की बैठक संपन्न
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के नगर सह संयोजक पवन जी नानकर ने बताया कि संगठन की बैठक काशी तालाब हनुमान मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक जी मालवीय, एवं मध्य भारत प्रान्त अध्यक्ष पवन जी मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई
नगर उपाध्यक्ष नितिन पटेल ने बताया कि यह बैठक बैतूल मे होने जा रहे भगवान श्रीरामचन्द्र जी के जन्म उत्सव की तैयारी के लिए आयोजित की गई है बैठक में बैतूल नगर के भगतसिंह वार्ड अध्यक्ष, जयप्रकाश वार्ड अध्यक्ष, चंदशेखर वार्ड अध्यक्ष, पटेल वार्ड अध्यक्ष, सुभाष वार्ड अध्यक्ष, शास्त्री वार्ड अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित हुए थें बैतूल नगर से शोभा यात्रा में सेकंडों हिन्दू समाज एवं संगठन के युवा साथी उपस्थित रहेंगे
बैतूल तहसील अध्यक्ष सरद जी सोनी ने बैठक के दौरान कहा गया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना की स्थापना हमारे हिन्दू ह्रदय सम्राट श्री सुरेन्द्र सिंह जी परमार ने भोपाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया था जिसे आज़ पुरे भारतवर्ष में काम करते हुए पुरे 24 वर्ष हो चुके हैं संगठन हिन्दू धर्म को एकजुट एवं शक्तिशाली बनाने का कार्य कर रहा है
जिला युवा सेना अध्यक्ष अनुज जी राठौर, नगर सह संयोजक प्रवीण जी साहू, बड़ोरा प्रखंड अध्यक्ष सचिन विश्वकर्मा की सहमति से विजय जी आहके प्रखंड संयोजक,सागर नरवरे प्रखंड अध्यक्ष, लोकेश पांडे प्रखंड अध्यक्ष, आकाश सोनपुरे नगर संगठन मंत्री नियुक्त किया गया इस नियुक्तियों पर नगर के युवाओं ने बधाईयां दी है

