जुन्नारदेव जनपद सीईओ सुरेंद्र साहू लोकायुक्त ने 400000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
खबर अशोक आरसे
जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा जिला बना भ्रष्टाचारियों का गढ़ खुलेआम हो रही है रिश्वतखोरी , अड़ियल रवैया का सीईओ जुन्नारदेव जनपद हुआ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार बताया जा रहा है कि कुकरपानी में पदस्थ सचिव की तबियत बिगड़ी हुई है जिस वजह से उनके पुत्र उनकी सरकारी काम काज में सहायता करते हैं, तभी उनके पुत्र जनपद पहुचं कर निस्तारी तलाब निर्माण, दो पुलिया , मेड बंधान एवं हितग्राही के खेतों में भूमि सुधार के कार्य करवाना था। उक्त सम्बन्ध में सीईओ से बात की गई तो सीईओ ने 4 लाख 25 हजार की मांग कर ली जिसके बाद शिकायत कर्ता के द्वारा लोकायुक्त में लिखित शिकायत की गई, जिसके बाद शिकायत कर्ता को5 केमिकल वाले नोट दिए गए ! एवं आज शिकायत कर्ता के साथ मिलकर लोकायुक्त ने सीईओ को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
