Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई आमला में 24 घंटे के भीतर पांच सड़क हादसों में एक की मौत चार घायल। देखें वीडीओ

मुलताई आमला में 24 घंटे के भीतर पांच सड़क हादसों में एक की मौत चार घायल

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



Multai. मुलताई और आमला विधानसभा अंतर्गत 24 घंटे के भीतर  ५ सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत एवं ४ लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है

प्राप्त जानकारी अनुसार कल देर रात आंवला विधानसभा अंतर्गत ग्राम बोरदेही में एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि बाइक से किराना लेने आए युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बस स्टैंड बोरदेही में तेज रफ्तार बस ने पप्पू बनाती पिता बालकराम यू नाती उम्र 27 साल निवासी पिपरिया मोहन तहसील जुन्नारदेव छिंदवाड़ा जो अपने गांव से बोरदेही किराना सामान लेने आ रहा था तभी बस स्टैंड बोरदेही पर तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे १०७ एंबुलेंस की मदद से बोरदेही के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया

वही कल देर रात मुलताई विधानसभा अंतर्गत मुलताई छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुका खेड़ी डैम के पास डहुआ निवासी शिव शंकर पिता मनीराम बारंगे उम्र 30 वर्ष जो मुलताई की ओर आ रहा था सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया युवक के घायल होने की सूचना पर उसके दोस्त उसे लेकर मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर उसके पैर में फैक्चर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया

वही आज सोमवार को तीसरी सड़क दुर्घटना वसुंधरा चेक पोस्ट के पास कान्हा ढाबे के सामने हुई जिसमें कान्हा ढाबे पर काम करने वाला बैतूल निवासी गणेश पिता फत्तू उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया उसे 108 एंबुलेंस से बैतूल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया गणेश जब ढाबे पर वापस आ रहा था तब अचानक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसके पैर टूट गए फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है

वही चौथी घटना ल विधानसभा के ग्राम बोरदेही में सामने आई जहां पर दो मोटरसाइकिल के आमने सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई प्राप्त जानकारी अनुसार संतोष पिता रत्नों उम्र 23 वर्ष निवासी टीका बद्री अपने मित्र बबलू उम्र 23 वर्ष के साथ बोरदेही से अपने ग्राम की ओर जा रहा था तभी बोरदेही के पास अज्ञात मोटरसाइकिल द्वारा आमने-सामने की टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को पहले डायल हंड्रेड ने बोरदेही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था बैतूल की ओर जाते समय मुलताई विधानसभा के ग्राम बराई में घायल युवक संतोष की मौत हो गई जिसके बाद 108 एंबुलेंस ने उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया वही बबलू के सिर में गंभीर चोट आई है फिलहाल बबलू की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही हैं

वही शाम होते-होते पांचवी सड़क दुर्घटना सामने आई जिसमें मुलताई नगर के मासौद रोड पर ओवरटेक करते समय एक ट्रेक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसके हाथ और सर में गंभीर रूप से चोट आई प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत कामत निवासी सतीश पिता राजू बारंगै उम्र 35 वर्ष मुलताई नगर की मासोद रोड पर जा रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप को एक ट्रेक्टर ओवरटेक कर रहा था वही एक ऑटो भी था जिसको बचाने के चलते ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए । जिसका मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है

फिलहाल 24 घंटे के अंदर आमला मुलताई विधानसभा में पांच सड़क दुर्घटनाएं सामने आई है उम्मीद करते हैं कि आप सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क दुर्घटना से बचें


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad