Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई कामथ में IPL पर सट्टा चलाते युवक को पुलिस ने पकड़ा, ढाबे पर करता था काम।

मुलताई कामथ में IPL पर सट्टा चलाते युवक को पुलिस ने पकड़ा, ढाबे पर करता था काम।




बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में भी IPL पर सट्टा लगाया जा रहा था। इस मामले में समीपस्थ ग्राम कामथ में एक ढाबे के सामने आईपीएल पर सट्टा खिला रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने युवक के पास से 4500 रुपए के साथ मोबाइल सहित 30 हजार रुपए का सामान जप्त किया है।

ग्राम कामथ की सीमा में स्थित एक ढाबे पर आईपीएल पर सट्टा खिलाए जाने की खबर पर एसडीओपी नम्रता सोंधिया, थाना प्रभारी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राजेश सरियाम, प्रधान आरक्षक निलेश सोनी, अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक गोपाल पवार, अविनेश की टीम ने सोमवार रात में ढाबे पर दबिश दी।

दबिश के दौरान ढाबे के सामने चबूतरे पर बैठ कर सोमवार को सनराइज हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंटस के बीच हो रहे क्रिकेट मैच में सट्टा लगवा रहे जितेंद्र पिता लखनलाल राय को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के पास से 4500 रुपए नकद, मोबाइल, कापी सहित 30 हजार का सामान जप्त किया।

पुलिस ने बताया जितेंद्र मूल रूप से नर्मदापुरम का निवासी है। जो वर्तमान में मुलताई में रहकर ढाबे पर काम करता है। ढाबे पर काम करने की आड़ में आईपीएल सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पिता लखनलाल राय के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad