मुलताई से चार न्यायाधीशो का हुआ तबादला, अधिवक्ता संघ से दी बिदाई।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुलताई से 4 न्यायाधीशों का तबादला अन्यत्र होने पर गुरुवार की दोपहर न्यायालय परिसर में न्यायाधीशों की बिदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल द्वारा सभी न्यायाधीशों को पुष्पहार देकर बिदाई दी गई।इस अवसर पर न्यायाधीशों ने कहा कि उन्हें मुलताई कोर्ट में हमेशा अधिवक्ताओं का पूरा -पूरा सहयोग मिला है एवं मुलताई में जो उन्हें प्रेम और सम्मान मिला है, उसे हमेशा याद रखेंगे। मुलताई न्यायालय में पदस्थ एडीजे आलोक मिश्रा, रंजिताराव सोलंकी,कमला गौतम एवं दीपेंद्र मालू का तबादला मुलताई से हो चुका है।जिसके बाद आज उनके सम्मान में गुरुवार को बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। बार संघ के अध्यक्ष सीएस चंदेल ने कहा कि मुलताई के उक्त सभी न्यायाधीश अधिवक्ताओं की बात को अच्छे से सुनते हैं और उन्होंने हमेशा अधिवक्ताओं को सहयोग दिया है।अधिवक्ता और न्यायाधीश दोनों के बीच इस तरह के व्यवहार से न्यायालयीन काम बहुत ही शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है।