Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

हम फाउंडेशन की हुई बैठक, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया और कामठी जलाशय पर की चर्चा

पांढुरना:-

 हम फाउंडेशन भारत सामाजिक संगठन की अहम बैठक में हम फाउंडेशन के अध्यक्ष एडोकेट कैलास सांबरे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने विगत दिनों नगर की विकराल पेयजल समस्या के निराकरण सम्बंध में कामठी जलाशय निर्मान एवं पुनस्वीकृति हेतु सम्पूर्ण नगर में  चलाये गए जनमत संग्रह हस्ताक्षर अभियान में 25 हजार जनता जनार्धन द्वारा किए गए हस्ताक्षर की बुकलेट विगत दिनों भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सौंपी थी, इस विषय पर सदस्यो ने समीक्षा की गई जिसमे बताया गया कि शहर के जनमानस की भावना को हम फाऊंडेशन के माध्यम से पहुचाया गया। इस बात पर निर्णय मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्रीजी को लेना था, परन्तु दो माह बीत जाने के बाद भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा जलाशय को लेकर कोई जानकारी प्राप्त नही होने के उपरांत पदाधिकारीयो एवं सदस्यो ने आगामी दिनों मध्यप्रदेश शासन के कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल से मुलाकात कर नगर की पेयजल समस्या का जल्द निवारण करने हेतु नगर के समस्त हम फाउंडेशन के पदाधिकारी हरदा पहुचकर कमल पटेल से मुलाकात करने के निर्णय पर सब ने सहमती प्रदान की।

जिम्मेदार पदों पर आसीन निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया-

हम फाउंडेश भारत पांढुरना शाखा की बैठक में संघटन को सक्रिय मजबूत बनाने के लिए कुछ निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय सदस्यो को संगठन के लोगो ने सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौपी,जिसमे हम फाऊंडेशन भारत के अध्यक्ष कैलाश सांबारे ने उपस्थित सदस्यो के बीच में संगठात्मक फेर बदल की जानकारी दी और बताया कि विगत कई दिनों से हम फाउंडेशन भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में निष्क्रिय भूमिका होने के कारण हम फाऊंडेशन भारत शाखा में उपाध्यक्ष के पद पर आसीन डॉ. शंकरराव कड़वे के स्थान पर दिलीप मटकर को उपाध्यक्ष और इसी प्रकार हम फाउंडेश भारत शाखा के पद पर आसीन उमेश उरकडे के स्थान पर रूपेश बालपांडे को सेवा प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया। जिसमे उपस्थित जनों ने सर्वसम्मति से इस पर निर्णय करते हुए अपनी सहमति प्रदान की इस अवसर पर सरंक्षक प्रवीण पालीवाल, अध्यक्ष कैलाश सांबारे, सचिव हेमराज गुलतकर, विवेकानंद शाखा गुड्डू कावले, अजय सिंह परिहार, खेमराज तितरे, सुधाकर कोरडे, महेंद्र टेकाम, लक्ष्मण कपले, रामेश्वर मस्के, सतीश दुबे, सुरेश बाम्बल, सुरेश खोड़े, प्रदीप कामदार, उत्तम झा आदि द्वारा पद फेर बदल पर सहमति प्रदान की गई।और सभी हम फाऊंडेशन के पदाधिकारियों ने जिन्हें पद से सम्मानित किया उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए अन्यथा निष्क्रिय पदाधिकारियों पर संघटन द्वारा निश्चित ही कार्यवाही हेतु स्वतंत्रता प्राप्त होने की बात रखी।

जलाशय निर्मान में रुकावटों के चलते पांढुरना बंद एवं आंदोलन जैसे विषयों पर हुई चर्चा-

मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 13 मई 2017 में में हुए कामठी जलाशय निर्मानं का भूमिपूजन होने के बावजूद राजनीति की भेंट चढ़ा जलाशय पर राजनीतिक दलों के लोग चुप्पी साधे हुए है, जबकि जलाशय का निर्मान होकर जनता पानी का उपभोग करते रहती। क्षेत्र के राजनीति में सक्रिय भूमिका नही होने की स्थिति में जलाशय राजनीति की भेंट चढ़ा है। बैठक में आगामी दिनों पांढुरना बंद करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही इस विषय को प्रभारी मंत्री के समक्ष चर्चा और मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन देने की बात पर सभी सहमत हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad