Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नगर पालिका चुनाव के संपूर्ण नतीजे कौन कितने वोटों से किस वार्ड से जीता

मुलताई नगर पालिका चुनाव के संपूर्ण नतीजे कौन कितने वोटों से किस वार्ड से जीता



Multai news मुलताई नगर पालिका चुनाव के आज परिणाम सामने आ चुके हैं आज सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई मतगणना 11:00 बजे समाप्त हो गई और सभी 15 वार्डों के रिजल्ट घोषित कर दिए गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई नगर के ताप्ती वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला उबनारे 230 वोटों से जीती है। वहीं वार्ड क्रमांक 2 तिलक वार्ड से भाजपा के अजय यादव ने 494 वोटों से जीत हासिल की है वही, भगत सिंह वार्ड से भाजपा की वर्षा गढेकर ने सबसे बड़ी 572 वोटों से जीत प्राप्त की है, वही सुभाष वार्ड से भाजपा के पंजाब राव चिकाने 154 वोटों से विजई हुए हैं, शास्त्री वार्ड से भाजपा के महेंद्र जैन 242 वोट, गुरु साहब वार्ड से नीतू परमार भाजपा से 158 वोट, महावीर वार्ड से वंदना नितेश साहू कांग्रेश से 286 वोटों से विजय प्राप्त की है, विवेकानंद वार्ड से कांग्रेस के अंजलि सुमित शिवहरे 450, नेहरू वार्ड से भाजपा के रितेश विश्वकर्मा 149 वोट, आजाद वार्ड से साजिदा शेख जाकर कांग्रेस के 354 वोटों से विजय मिली है, पटेल वार्ड से सुरेश पौनिकर कांग्रेस प्रत्याशी 61 वोटों से जीते हैं, गांधी वार्ड से कांग्रेस के शिवकुमार माहोरे 148 वोट, अंबेडकर वार्ड से भाजपा की शिल्पा शर्मा 108 वोट, राजीव गांधी वार्ड से भाजपा के कुसुम मारुति पवार 215 वोट और सबसे कम वोटों के अंतर से इंदिरा गांधी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के जी ए बारस्कर 6 वोटों से जीत हासिल की है । इस तरह कुल मुलताई नगर पालिका मैं भाजपा के 9 और कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad