Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा ने मारी बाजी, आधिकारिक घोषणा बाकी।

मुलताई जनपद अध्यक्ष पद पर भाजपा ने मारी बाजी, आधिकारिक घोषणा बाकी।









खबर मुलताई से मुलताई जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आज सुबह 11:00 बजे से जनपद पंचायत कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई जो कि 2:00 बजे तक चलते रहे सुबह 11:30 बजे तक सभी सभी जनपद सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय पहुंच चुके थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई में जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा की ओर से चन्दौरा खुर्द से जनपद सदस्य चुनी गई नानी बाई पिरथिलाल डहारे अध्यक्ष चुन ली गई है।कांग्रेस की ओर से मैदान में अंजनी जीवन डोंगरदिए  चुनाव में खड़ी थी। जिन्हें भाजपा की नानी बाई ने हरा दिया है। हालांकि परिणाम 2:00 बजे आएंगे,  लेकिन भाजपा द्वारा जनपद कार्यालय के सामने आतिषबाजी करना शुरू कर दिया है। सूत्रों द्वारा  बताया जा रहा है कि भाजपा को 24 में से 15 वोट मिले हैं,वहीं कांग्रेस को केवल 9 वोट मिले हैं।
      
      हालांकि अभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा नही हुई है, 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad