भारतीय सेना के जवानों का जगह-जगह हुआ स्वागत करमोहनी बंधी के युवाओं और समाज सेवक ने भी सेना के जवानों का किया स्वागत
जुन्नारदे (अशोक आरसे) आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में पचमढ़ी से भोपाल तक साइकिल यात्रा कर रहे आर्मी के जवानों का काफिला बुधवार शाम को करमोहनी बंधी पहुचा जहाँ सेना के जवानों ने रात्रि विश्राम किया सेना के जवानो कि ग्राम में आने कि खबर लगते ही ग्राम के समाज सेवक और
नवयुवको ने आर्मी के नौजवानों से मुलाकात कर हालचाल जाना एवं उनका सम्मान किया सम्मान करते समय मुख्य रूप से समाज सेवक राकेश सूर्यवंशी नरेंद्र सूर्यवंशी शैलेंद्र सिंह ठाकुर पवन सिंह चौहान जय सिंह बेस सिराज भाई संतोष स्वामी चेतन मिश्रा बबलू ठाकुर महेंद्र सिंह ठाकुर सोनू कादरी और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे गुरुवार के दिन सुबह आर्मी के जवानों का काफिला आगे की और निकला साइकिल से यात्रा कर रहे आर्मी के जवानों का जगह जगह स्वागत किया गया वही गुरुवार के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण करमोहनी बंधी और दमुआ कि बहनों ने आर्मी के जवानों को राखी बांधी आर्मी के जवानों ने खुशी खुशी राखी बंधवा कर आगे की ओर निकल गए।