Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया।

      पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया।

         कांग्रेस और महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा

सारनी:-

कांग्रेस और महिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती महिला कांग्रेस सेवादल कार्यालय पटेल नगर पाथाखेड़ा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष भोला कांति ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की। भोलाकांति ने सभी कांग्रेसी और सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। वही महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश सचिव ममता साहू ने कहा कि हमें राजीव गांधी के सपनों को साकार करने में किसी भी प्रकार से कोई कसर नहीं छोड़ना है। और कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ना है। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमजान सिद्दीकी जिला सचिव, नईम खान ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल, मोहन सिंह उपाध्यक्ष, सुखदेव नागले, संगीता कापसे, संगीता डेहरिया, ममता यादव, सविता विश्वास प्रदेश सचिव, कल्पना मांडवे, काशी गुजरे, बाली गोहे, महेंद्र सिंह कौर, रीना साहू, शोभा रजक, मुस्ताक कादरी, जगत यादव, रियाज अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी और सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

सारणी से बबलू पहाड़े की रिपोर्ट🖊️

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad