Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा, नीतू परमार अध्यक्ष, शिवकुमार माहोरे उपाध्यक्ष।

मुलताई नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा, नीतू परमार अध्यक्ष, शिवकुमार माहोरे उपाध्यक्ष।




Multai news . मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के समर्थन से नीतू परमार अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने अपने गांधी वार्ड से पार्षद शिवकुमार माहोरे को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था जिस पर उन्होंने जीत दर्ज की है, अब मुलताई नगर सरकार पर पूरी तरह से कांग्रेस का कब्जा हो गया है। 
    मुलताई नगर में नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव बड़ा ही उठापटक वाला रहा, जहा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कांग्रेस के दो पार्षदो को अपने खेमे में लाकर 11 पार्षदो के साथ भाजपा का अध्यक्ष बनाने की बात कही थी। जो पूरी तरह से उलट साबित हो गयी, भाजपा के ही 3 पार्षदो ने क्रॉस वोटिंग कर जहा नीतू परमार को अध्यक्ष बनाया वंही उपाध्यक्ष के पद पर भी कांग्रेस के शिवकुमार माहोरे ने 8 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पर पर कब्जा कर कांग्रेस की नगर सरकार बनाई है। भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ बारस्कर को मात्र 7 वोट मिले , इस तरह शिवकुमार माहोरे 1 वोट से जीत गए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad