अवैध रेत उत्खनन जोरों पर रेत चोरों के हौसले बुलंद
दिनदहाड़े ट्रैक्टर से रेत को लगा रहे हैं ठिकाना
चोरी की रेता को बेचा जा रहा है महंगे मूल्य पर
जुन्नारदेव (चेतन मिश्रा) इन दिनों जुन्नारदेव विकास खंड के दमुआ थाना के ग्राम करमोहनी बंधी और करहैया की कन्हान नदी से दिनदहाड़े रेत चोरकर मनमाने दाम पर बेचा जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर से रात में रेत चोरों द्वारा रेत नदी से निकालकर गांव के समीप डंपिंग की जाति है और सुबह से ट्रैक्टर द्वारा रेता को ठिकाने लगाने का काम किया जाता है सूत्रों की माने तो रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि मानो इन्हें किसी का डर ही नहीं दिन और रात से नदी को छलनी करने का काम किया जा रहा है आखिर रेत चोरों के ऊपर किसका हाथ है जो इनके ऊपर कार्यवाही नहीं हो रही देखना है रेत चोर और पुलिस के बीच कब तक आंख में चोली का खेल चलता रहता ग्रामीणों का कहना है कि इन रेत माफिया के ट्रैक्टर पहले भी पकड़े जा चुके हैं उसके बाद भी इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और बिना किसी डर के दिनदहाड़े रेता को बेचकर बड़ी रकम कमा रहे हैं।
.jpeg)