Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जुन्नारदेव जनपद के ग्राम पंचायत में की जा रही भारी लापरवाही

छिंदवाड़ा:- नपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द दिनांक 16 अगस्त को  पंचायत में   ग्राम सभा मीटिंग रखी गई थी एवं ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनाई थी साथ ही ग्राम सभा में आए सभी ग्रामीणों की माग ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द प्राथमिक शाला स्कूल के सामने से लेकर मडकढाना  की ओर जाने वाला मार्ग कच्छा है  बरसात की वजह से कीचड़ एवं गड्ढे हो गाये है 

जिसकी वजह से यहां से रोजना आने-जाने वाले  सैकड़ों ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ग्राम सभा में 15 ट्रेक्टर मोरम की मांग की थी जिसमें ग्राम सभा में उपस्थित नवनिर्वाचित सरपंच एवं सचिव उपसरपंच एवं पंच सभी लोग मौजूद थे पंचायत में सभी ग्रामीणों को आश्वासन दे दिया गया था कार्य के नाम पर 1 ट्रैक्टर मुरम डाला गया जिसके कारण ग्राम भतोडिया खुर्द की जनता के दिलों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है एवं पंचायत के सरपंच सचिव एवं उपसरपंच पंच सभी के प्रति नाराजगी जता रहे हैं साथ ही ग्रामीणों का कहना अगर कुछ समय में रोड की मरम्मत नहीं होती है तो ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द एवं खाकरा ढाना बंसी ढाना की जनता उग्र आंदोलन के लिए तैयार है अब देखना यह होगा ग्राम पंचायत भतोडिया खुर्द के सरपंच एवं सचिव रोड की मरम्मत करवाते हैं या ग्राम  सभा में  रखी गई मागों का उड़ाते रहेंगे धज्जियां हर खबर पे पैनी नजर जल्द मिलेंगे अगली खबर के साथ जल्द करेंगे भतोडिया खुर्द पंचायत का बड़ा खुलासा।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad