Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल पुलिस अधीक्षक ने देर रात मुलताई पहुंचकर नगर वासियों से किया संवाद त्यौहार के पहले जानी नगर की समस्याएं, देखे वीडियो

Betul Superintendent of Police reached Multai late at night

बैतूल पुलिस अधीक्षक ने देर रात मुलताई पहुंचकर नगर वासियों से किया संवाद त्यौहार के पहले जानी नगर की समस्याएं



वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें



खबर मुलताई से बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद देर रात करीब 11:00 बजे मुलताई पहुंची और उन्होंने आगामी त्योहारों को देखते हुए मुलताई नगर वासियों से नगर में होने वाली समस्याओं को जाना एवं उसके निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गांधी चौक पहुंची जहां पर संजय अग्रवाल, नमन अग्रवाल आदि नगर वासियों से चर्चा की इस दौरान बैतूल पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया, आर आई मनोरमा बघेल, मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

             देर रात जनसंवाद में पुलिस अधीक्षक को संजय अग्रवाल ने मुलताई नगर में बार-बार होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के बारे में बताया एवं नमन अग्रवाल द्वारा साइबर संबंधी शिकायतों के लिए मुलताई में व्यवस्था किए जाने की मांग की गई जिस पर उन्होंने इस त्यौहार पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस मुलताई भेजने सहित साइबर संबंधी मामलों के लिए मुलताई में जल्द साइबर स्टाफ की नियुक्ति किए जाने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्ग और चौक चौराहों का पैदल निरीक्षण भी किया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर शराब पीकर वाहन चलाने के मामले ज्यादातर सामने आते हैं ऐसे में ब्रिथ एनालाइजर द्वारा भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad